{"_id":"6a690453086df35dbf018dc1","slug":"allegation-of-molestation-of-a-young-woman-on-the-highway-rickshaw-driver-assaulted-orai-news-c-224-1-ori1005-147435-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: हाईवे पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, रिक्शा चालक से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: हाईवे पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, रिक्शा चालक से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। कस्बा क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर नशे में धुत बाइक सवार युवकों ने रिक्शे से जा रही युवती का दुपट्टा खींचकर अभद्रता की। विरोध करने पर रिक्शा चालक के साथ मारपीट भी की गई। हालांकि मामला थाने पहुंचने के बाद युवती के पिता ने समझौता कर लिया और कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
एक गांव निवासी युवती परिजनों के साथ रिक्शे से कदौरा आ रही थी। आरोप है कि बबीना पेट्रोल पंप से सोनी पेट्रोल पंप तक बाइक सवार कुछ युवक लगातार रिक्शे का पीछा करते रहे। इसी दौरान उन्होंने युवती का दुपट्टा खींचकर छेड़छाड़ की। रिक्शा चालक ने जब विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी।
घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर युवक कान्हा गोशाला के पास अ बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू ही की थी कि दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। युवती के पिता ने लिखित समझौता देते हुए कहा कि वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते। उनका कहना था कि युवकों ने गलती स्वीकार कर ली, इसलिए उन्हें माफ कर दिया गया।
विज्ञापन
कदौरा थाना प्रभारी निरीक्षक परमेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी, लेकिन जांच पूरी होने से पहले ही वादी पक्ष ने सुलहनामा प्रस्तुत कर दिया। यदि भविष्य में इस संबंध में तहरीर दी जाती है तो पुलिस निष्पक्ष जांच कर विधिक कार्रवाई करेगी।