{"_id":"6a46b27276a1f02f450e8717","slug":"allopathic-medicines-in-ayurvedic-clinic-notice-issued-orai-news-c-224-1-ori1005-146273-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: आयुर्वेदिक क्लीनिक में एलोपैथिक दवाएं, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: आयुर्वेदिक क्लीनिक में एलोपैथिक दवाएं, नोटिस
विज्ञापन
फोटो-15-मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करते एसीएमओ। स्रोत-विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। एसीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ.अरविंद भूषण ने गुरुवार को कुइया रोड पर संचालित एक क्लीनिक और मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। आयुर्वेदिक क्लीनिक में एलोपैथिक दवाएं मिलीं, जबकि मेडिकल स्टोर में भी खामी सामने आई। इस पर दोनों संस्थानों को नोटिस जारी करते हुए नियमानुसार कार्य करने की हिदायत दी।
सुबह करीब साढ़े 11 बजे एसीएमओ कुइया रोड स्थित डॉ. मकबूल के क्लीनिक पहुंचे। जांच में उनका आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में पंजीकरण मिला, लेकिन क्लीनिक में एलोपैथिक दवाएं भी रखी मिलीं। इस पर एसीएमओ ने संचालक को नोटिस जारी करते हुए अपनी पंजीकृत विधा के अनुसार ही मरीजों का उपचार करने और अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद लौटते समय एसीएमओ को अस्पतालनुमा मेडिकल स्टोर दिखाई दिया, जिस पर उन्होंने मेडी केयर सेंटर का भी निरीक्षण किया। हालांकि मौके पर कोई मरीज नहीं मिला। उन्होंने संचालक को निर्देश दिए कि दवाएं केवल चिकित्सक के पर्चे पर ही दी जाएं और स्वयं डॉक्टर बनकर मरीजों का इलाज न किया जाए।
विज्ञापन
एसीएमओ ने कहा कि शिकायत मिलने या मानकों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।