पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police nab absconding accused in teenage girl rape case.

Jalaun News: किशोरी से दुष्कर्म के फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Fri, 03 Jul 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Police nab absconding accused in teenage girl rape case.
जालौन। किशोरी को घर बुलाकर युवक द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया था कि उसके पति बीमार रहते हैं। परिवार के भरण पोषण के लिए वह काम पर जाती है। घर पर 14 वर्षीय बेटी व उसका छोटा भाई अकेला रहता है। बीती 23 जून को पड़ोस की एक महिला के यहां बीती 23 जून को जनपद औरैया के थाना अयाना क्षेत्र के ग्राम मनसुखपुर निवासी अमित वर्मा आया था। अमित के कहने पर महिला उसकी बेटी को अपने घर ले गई। जहां अमित ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब बेटी 10-15 मिनट तक घर नहीं लौटी तो घर पर मौजूद छोटे बेटे ने उसे खोजना शुरू किया। जब वह महिला के घर पहुंचा तो अमित उसे देखकर मौके से भाग निकला। जब वह शाम को घर लौटी तो बेटी और बेटे ने उसे घटना की जानकारी दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह कोतवाल हरिशंकर चंद को सूचना मिली कि आरोपी कोंच चौराहे पर कहीं बाहर भागने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed