पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Head-on collision between two motorcycles; four injured, including a couple.

Jalaun News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दंपती समेत चार घायल

Fri, 03 Jul 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Head-on collision between two motorcycles; four injured, including a couple.
कोंच। महेशपुरा रोड स्थित सेठ बद्री प्रसाद कॉलेज के पास बुधवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दंपती, उनका पुत्र और दूसरी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

महेशपुरा निवासी जनवेद जाटव (45) अपनी पत्नी रानी (40) और पुत्र युवराज (13) के साथ उरई से बाइक से घर लौट रहे थे। बताया गया कि जनवेद अपनी साली मंजू, निवासी तीतरा, को पेट दर्द की शिकायत पर इलाज के लिए उरई लेकर गए थे। इलाज के बाद देर रात लौटते समय सेठ बद्री प्रसाद कॉलेज के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के सवार सड़क पर दूर जा गिरे।
विज्ञापन

दुर्घटना में जनवेद, उनकी पत्नी रानी, पुत्र युवराज तथा दूसरी बाइक पर सवार गोलू (20) पुत्र नरेंद्र, निवासी महेशपुरा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed