सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   An elderly monk walking on foot was hit by a tractor and died.

Jalaun News: ट्रैक्टर की चपेट में आए पैदल जा रहे वृद्ध साधु की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
An elderly monk walking on foot was hit by a tractor and died.
विज्ञापन
जालौन। जगतपुर निवासी 65 वर्षीय वृद्ध साधु रामगोपाल की शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
Trending Videos

जगतपुर निवासी रामगोपाल ब्रह्मचर्य जीवन व्यतीत करते हुए साधु वेश में रहा करते थे। तीन दिन पहले वह अपने गांव से नगरी जाने की बात कहकर निकले थे। शुक्रवार की दोपहर वह छिरिया सलेमपुर के पास स्थित एक पेट्रोल टैंक के नजदीक पैदल जा रहे थे। वहां से निकल रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में वह आ गए और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से निकल रहे राहगीरों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना देकर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed