सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman alleges rape on pretext of wages

Jalaun News: महिला ने लगाया मजदूरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Woman alleges rape on pretext of wages
विज्ञापन
कोंच। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने दो युवकों पर मजदूरी दिलाने के नाम पर सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची और एडीएम संजय कुमार को शिकायती पत्र दिया।
Trending Videos


पीड़िता के अनुसार घटना 20 मार्च की दोपहर की है। वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से इलाज कराकर गांव लौट रही थी। इसी दौरान एक पुल के पास दो युवक मिले, जिन्होंने उसे मजदूरी दिलाने का लालच दिया। आरोप है कि दोनों युवक उसे जबरन पास में स्थित बाबा के स्थान पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम संजय कुमार ने संबंधित थाने को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोतवाल ब्रजेश बहादुर सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। आपसी विवाद का पुराना मामला भी चल रहा है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed