सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   An old man who had been wandering for 20 years found a solution in 20 minutes.

Jalaun News: 20 साल से भटक रहे वृद्ध को मिला 20 मिनट में समाधान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
An old man who had been wandering for 20 years found a solution in 20 minutes.
फोटो - 07 समाधान दिवस में शिकायत सुनते डीएम।स्रोत संवाद। - फोटो : काम बंदी के बाद शहर की एक कांच चूड़ी इकाई में पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
माधौगढ़। डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार की मौजूदगी में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में 37 शिकायतें आईं, जिसमें 7 शिकायतों का निस्तारण किया गया। 20 साल से खतौनी में नाम सही कराने के लिए कार्यालयों के चक्कर काट रहे वृद्ध का डीएम ने नाम सही करा दिया।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि भूमि विवाद के मामलों में सावधानी बरतें। गोशाला में भूसा 10 क्विंटल होना चाहिए। साथ ही हरा चारा के साथ-साथ छाया की व्यवस्था की जाए। तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस में हसूपुरा निवासी मुन्ना लाल ने डीएम से शिकायत की। बताया कि खतौनी में मुन्ना लाल की जगह मुन्ना सिंह व मुन्ना नाम अंकित है। नाम सही कराने के लिए 20 साल से एसडीएम, तहसीलदार को शिकायत देते चले आ रहे हैं पर आज तक नाम सही नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने तहसीलदार गौरव कुमार को निर्देश देने के 20 मिनट बाद नाम सही अंकित कर दिया। अमर खेड़ा निवासी अशोका देवी ने शिकायत दी कि लघु सिंचाई विभाग से बोरिंग कराई थी। बोरिंग खराब हो गई। ठेकेदार अधिकारियों के कहने पर गिट्टी, बालू डाल दी। डीएम ने निर्देश दिए कि तीन दिन के अंदर दूसरी बोरिंग चालू नहीं होती है, ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
ऊमरी निवासी देवेंद्र सिंह ने शिकायत की कि तीन माह से कोटेदार राशन नहीं दे रहा है। डीएम ने पूर्ति निरीक्षक को कोटा की जांच करने के निर्देश दिए। कहा कि लापरवाही मिलने पर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई रहें। समाधान दिवस में नगर पंचायत माधौगढ़ व गोहन थाना की शिकायतें ज्यादा आईं। गोहन थाना की ज्यादा शिकायतें आने पर एसपी ने गोहन थाना प्रभारी सतीश कुशवाहा से नाराजगी जताई। समाधान दिवस में डीएम,एसपी के पहुंचने के बाद देर से पहुंचे समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार,जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद अवस्थी, डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद से कहा कि देर से आ रहे हो,

उरई में एसडीएम नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 14 शिकायतें आईं जिसमें पांच का समाधान कराया गया। कालपी में क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह एवं उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 13 शिकायतें आईं चार को मौके पर निपटाया गया। सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग की हैं। कोंच में एडीएम संजय कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 18 शिकायतों में तीन का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम न्यायिक वीरेंद्र गुप्ता, सीओ परमेश्वर प्रसाद, एसडीओ रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

फोटो - 07 समाधान दिवस में शिकायत सुनते डीएम।स्रोत संवाद।

फोटो - 07 समाधान दिवस में शिकायत सुनते डीएम।स्रोत संवाद।- फोटो : काम बंदी के बाद शहर की एक कांच चूड़ी इकाई में पसरा सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed