सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   AR Cooperative Vijay Prakash suspended

Jalaun News: एआर कोऑपरेटिव विजय प्रकाश निलंबित

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
AR Cooperative Vijay Prakash suspended
विज्ञापन
उरई। जिले में तैनात एआर कोऑपरेटिव विजय प्रकाश वर्मा को शासन ने निलंबित कर दिया है। शासन के प्रमुख सचिव अजय शुक्ला द्वारा जारी आदेश में उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अलीगढ़ से संबद्ध किया गया है।
Trending Videos


उन पर आरोप है कि समिति के प्रस्ताव के बावजूद बावली में तैनात सचिव आजाद सिंह को सेवानिवृत्ति के बाद सेवा विस्तार नहीं दिया गया। इसके साथ ही बावली समिति को सीज कर दिया गया, जिससे किसानों को उर्वरक उठान में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रिटायर्ड अमीन के देयकों के भुगतान में लापरवाही के आरोप भी उनके खिलाफ लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निलंबन आदेश में कहा गया है कि शासन द्वारा सेवानिवृत्ति से रिक्त हुए पदों को देखते हुए सचिवों को तिमाही सेवा विस्तार दिए जाने के निर्देश हैं। बावली समिति ने सचिव के सेवा विस्तार का प्रस्ताव मंडलीय कार्यालय को भेजा था, लेकिन उप आयुक्त के निर्देश के बावजूद एआर कोऑपरेटिव ने इसे दरकिनार कर समिति को सीज कर दिया।

इसके अलावा वसूली कार्य में रुचि न लेने और मनमाने ढंग से सचिवों के स्थानांतरण करने के आरोप भी सामने आए हैं। इन सभी बिंदुओं को गंभीर मानते हुए शासन ने यह कार्रवाई की है।

निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते के रूप में अर्ध वेतन के बराबर अवकाश वेतन देय होगा। निलंबन के बाद विभाग ने कृष्ण कुमार को जनपद जालौन का नया एआर कोऑपरेटिव नियुक्त किया है, जिन्होंने कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed