सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Doctor Mille Missing in Parasan, Manga Explanation

Jalaun News: परासन में डॉक्टर मिले गैरहाजिर, मांगा स्पष्टीकरण

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Doctor Mille Missing in Parasan, Manga Explanation
विज्ञापन
उरई। 33 ग्रामीण एवं सात शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 51 चिकित्सक एवं 154 पैरामेडिकल स्टाफ ने सेवाएं दीं। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने भी स्वास्थ्य मेले की हकीकत देखी। उन्होंने कदौरा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परासन व आटा का निरीक्षण किया। परासन में तैनात डॉ. कुलदीप गैरहाजिर मिले। इस पर उन्होंने स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
Trending Videos

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मेले में 860 पुरुष, 610 महिलाएं व 114 बच्चों समेत कुल 1584 मरीजों का परीक्षण किया गया। इस दौरान 45 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। बुखार के 94 मरीजों में से 41 की मलेरिया जांच की गई। इसके अलावा 14 हेपेटाइटिस, 22 आंखों व 50 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। तीन मरीजों को उच्च केंद्र भेजा गया। मेले में 293 लीवर, 153 श्वसन, 109 डायबिटीज, 60 उच्च रक्तचाप, 269 त्वचा रोग और आठ एनीमिया के मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed