सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rituals are the cornerstone of a better life: Kiran

संस्कार ही श्रेष्ठ जीवन की आधारशिला हैं: किरन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Rituals are the cornerstone of a better life: Kiran
विज्ञापन
उरई। अखिल भारतीय गायत्री परिवार की ओर से रविवार को गायत्री शक्ति पीठ के साधना कक्ष में 108 भावी माताओं का अभिनंदन समारोह एवं सामूहिक गर्भ संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर संस्कारवान पीढ़ी निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी अभियान की जोन समन्वयक किरन श्रीवास्तव ने प्रोजेक्टर के माध्यम से गर्भ विज्ञान एवं गर्भ संस्कार के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि संस्कार ही श्रेष्ठ जीवन की आधारशिला हैं और एक सशक्त व संस्कारित समाज के निर्माण के लिए गर्भकाल से ही सकारात्मक सोच एवं वातावरण आवश्यक है।
Trending Videos

कार्यक्रम की शुरुआत सह-समन्वयक रंजना सक्सेना, उपजोन प्रभारी आशाराम कुशवाहा, उपजोन सह-समन्वयक संजीव खरे, जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके पाल एवं सुधा पाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर की। इस दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम एवं अनुष्ठान संपन्न हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश चंद्र सैनी, शिव समान सिंह भदौरिया, अरुणा सक्सेना, अंगूरी राजपूत, रवींद्र श्रीवास्तव, राजकिशोर गोयल, अमित प्रताप सिंह सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed