सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Objection to installation of water cooler on the way to the shrine

Jalaun News: मजार के रास्ते में वाटर कूलर लगाने पर आपत्ति

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Objection to installation of water cooler on the way to the shrine
विज्ञापन
जालौन। नगर के वार्ड नंबर नौ मोहल्ला शाहगंज में काले बाबा की मजार के पास वाटर कूलर लगाए जाने का मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया है। वार्ड सभासद समेत मोहल्ले के लोगों ने वाटर कूलर को रास्ते से हटाकर दूसरी जगह लगाए जाने की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
Trending Videos

वार्ड नौ मोहल्ला शाहगंज की सभासद रीना देवी, जाकिर सिद्दीकी, सलमान, सोहिल जुनेदी, मकबूल, शकील आदि ने एसडीएम हेमंत पटेल को ज्ञापन सौंपकर बताया कि मोहल्ला शाहगंज में काले बाबा की मजार का ग्राउंड है। यहां उर्स आदि के कार्यक्रम होते हैं। लोगों का आवागमन भी होता रहता है। लोगों का आरोप है कि आम रास्ते पर नगर पालिका वाटर कूलर लगा रही है। यहां लोगों का आवागमन रहता है। रास्ते में वाटर कूलर लगाए जाने से आवागमन में दिक्कत होगी। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि उचित स्थान का चयन किए बिना ही वाटर कूलर को आम रास्ते पर लगाया जा रहा है। सभासद समेत मोहल्ले के लोगों ने मांग की है कि इस तरह के सार्वजनिक उपयोग के साधनों को ऐसे स्थान पर लगाया जाए, जहां से किसी प्रकार का अवरोध न हो और सभी लोग सुरक्षित और समुचित रूप से इसका लाभ उठा सकें। एसडीएम ने नगर पालिका ईओ को मामले की जांच कर निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed