{"_id":"6a723424b93aa428f801d9d4","slug":"auto-overturned-due-to-inexperienced-woman-two-injured-orai-news-c-224-1-ori1005-147775-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अनुभवहीन महिला से पलटा ऑटो, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अनुभवहीन महिला से पलटा ऑटो, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लेकर लौट रहे ऑटो रिक्शा का नियंत्रण एक महिला के हाथ में देना चालक को भारी पड़ गया। अनुभव न होने के कारण महिला ऑटो नहीं संभाल सकी और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ऑटो सवार दो महिलाएं मामूली रूप से घायल हो गईं।
जानकारी के अनुसार स्वयं सहायता समूह की 28 महिलाएं जालौन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मंगलवार को चार अलग-अलग ऑटो रिक्शा से अपने गांव लौट रही थीं। प्रतापपुरा रोड पर गांव के समीप एक ऑटो में बैठी महिला ने चालक से ऑटो चलाने की इच्छा जताई।
आरोप है कि चालक ने लापरवाही बरतते हुए चलते वाहन की कमान महिला को सौंप दी। अनुभव न होने के कारण महिला ऑटो पर नियंत्रण नहीं रख सकी और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि ऑटो में सवार अन्य महिलाएं सुरक्षित रहीं और सिर्फ दो महिलाओं को मामूली चोटें आईं। बाद में उन्हें प्राथमिक उपचार कराया गया। घटना के बाद चालक की लापरवाही को लेकर लोगों में चर्चा रही। (संवाद)