फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Came in a car and stole two goats

Jalaun News: कार से आए और दो बकरियां चुराईं

Wed, 05 Aug 2026 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Came in a car and stole two goats
उरई। माधौगढ़ के बंगरा चौकी क्षेत्र में सोमवार दोपहर रेढ़र रोड स्थित एक घर के बाहर बंधीं दो बकरियों को चोर लक्जरी कार में डालकर भाग गए। चोरी की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

बंगरा निवासी हरेंद्र कुशवाहा का रेढ़र रोड पर मकान है। उन्होंने घर के बाहर चार बकरियां बांध रखी थीं। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे एक कार उनके घर के बाहर आकर रुकी। कार से उतरे एक व्यक्ति ने आसपास नजर दौड़ाने के बाद एक-एक कर दो बकरियों को उठाकर कार में डाल लिया और मौके से भाग गया।
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ित ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें कार और चोरी की घटना कैद मिली। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में बकरी चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी गांव निवासी रामजी कुशवाहा की दो बार, जबकि राजपाल रजक और रामऔतार बॉथम की एक-एक बार बकरियां चोरी हो चुकी हैं। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में नाराजगी है।
चौकी बंगरा और थाना माधौगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा का कहना है कि जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed