फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   High-speed Scorpio hits scooter and e-rickshaw, six injured

Jalaun News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी और ई-रिक्शा में मारी टक्कर, छह घायल

Wed, 05 Aug 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
High-speed Scorpio hits scooter and e-rickshaw, six injured
उरई। शहर के ग्राम राहिया स्थित नीलगिरी फैक्टरी के सामने मंगलवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले स्कूटी और फिर ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार समेत छह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होने के बाद उसने पहले स्कूटी को टक्कर मारी और इसके बाद आगे जाकर सवारियों से भरे ई-रिक्शा में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे यात्री राजेंद्र नगर उरई निवासी बृजलाल (45) सरसोंकी निवासी देवी शरण (48), रीवा निवासी रामजी (35), बाबई, थाना चुर्खी निवासी पिंकी (30), बबलू (35), रामनगर विकास घायल हो गए। पुलिस ने सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल जालौन पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed