फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cash and bottles stolen from cold drink warehouse

Jalaun News: कोल्ड ड्रिंक गोदाम से नकदी और बोतलें चोरी

Wed, 05 Aug 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Cash and bottles stolen from cold drink warehouse
फोटो - 08 गेट का लॉक काटते चोर। सीसीटीवी
कुठौंद। थाना क्षेत्र में भारत पेट्रोल पंप के पास स्थित एक कोल्ड ड्रिंक गोदाम को चोरों ने निशाना बना लिया। बदमाश कटर से गेट का लॉक काटकर गोदाम में दाखिल हुए और 29 हजार रुपये की नकदी सहित कोल्ड ड्रिंक की बोतलें चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चोरों ने करीब सात मिनट तक कटर से गेट का लॉक काटा। इसके बाद गोदाम में घुसकर आठ मिनट के अंदर कोल्ड ड्रिंक की बोतलें बाहर खड़े चार पहिया वाहन में भर लीं। फुटेज में तीन चोर गोदाम के अंदर सामान ले जाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनका एक साथी वाहन में बैठा रहा। चोरी के बाद सभी आरोपी वाहन से भाग गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर कुठौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर चोरों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed