सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike rider dies after being hit by a vehicle

Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a vehicle
विज्ञापन
उरई। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सोमवार को अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट नहीं लगाए होने के कारण बाइक सवार युवक के सिर पर चोटें आईं। झांसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
Trending Videos

एट थाना क्षेत्र के हरदोई गूजर गांव निवासी शनि बाबू (20) सोमवार को बाइक से हमीरपुर जिले के सरीला में अपनी मौसी के यहां जा रहा था। मुहाना पुल बंद होने के चलते वह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे होते हुए जा रहा था। उसकी बाइक जैसे ही चिकासी थाना क्षेत्र में पहुंची कि किसी वाहन ने उसकी बाइक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट न लगाए होने से उसे सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, यहां से उसे झांसी रेफर कर दिया। उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि दो बहनों में अकेला था। कोतवाल हरिशंकर चंद्र ने बताया कि हादसा हमीरपुर जनपद में हुआ था। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed