सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Water drainage stopped, Panchayat Secretariat and school premises filled with water.

Jalaun News: जल-निकासी ठप, पंचायत सचिवालय व स्कूल परिसर में भरा पानी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Water drainage stopped, Panchayat Secretariat and school premises filled with water.
फोटो - 04 जलनिकासी न होने से सचिवालय के आसपास भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
माधौगढ़। तहसील क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में सड़क ऊंची किए जाने के बाद जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। हालात यह हैं कि पंचायत सचिवालय, सामुदायिक शौचालय और प्राथमिक विद्यालय परिसर में महीनों से पानी भरा हुआ है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
Trending Videos


गोहन- कुठौंद मार्ग पर पीडब्ल्यूडी की ओर से कराए गए सड़क निर्माण के बाद गांव का पानी निकास बाधित हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क को ऊंचा बना दिए जाने से बरसाती पानी की निकासी बंद हो गई। इससे सरकारी भवनों के परिसर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2008-09 में वीआरजीएफ योजना के तहत करीब 10 लाख रुपये की लागत से पंचायत सचिवालय का निर्माण कराया गया था। गांव के आसपास अतिक्रमण और सड़क ऊंची होने के कारण पानी का बहाव रुक गया है। उन्होंने बताया कि जलभराव की स्थायी समाधान के लिए नाले और पुलिया का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।

प्राथमिक विद्यालय शहबाजपुर में तैनात शिक्षक योगेंद्र सेंगर ने बताया कि विद्यालय में 96 छात्र पंजीकृत हैं, लेकिन परिसर में पानी भरे रहने से बच्चों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। परिसर में मिट्टी भराव के लिए एडीओ, सचिव और प्रधान से वार्ता भी की गई, लेकिन अनुमति न मिलने के कारण कार्य नहीं हो सका। जलभराव के चलते बच्चों में संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीण राहुल देव ने बताया कि वर्ष 2019-20 में लगभग आठ लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुआ था, लेकिन परिसर में पानी भरे रहने से इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है।

वहीं ग्रामीण प्रियल ने बताया कि सड़क किनारे स्थित राशन की दुकान पर ग्रामीणों की भीड़ रहती है। बारिश के समय जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खंड विकास अधिकारी संदीप मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं थी। जल्द ही जांच कराकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी।

फोटो - 04 जलनिकासी न होने से सचिवालय के आसपास भरा पानी। संवाद

फोटो - 04 जलनिकासी न होने से सचिवालय के आसपास भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed