{"_id":"6928b389a2badbda45075373","slug":"bjp-reposes-faith-in-urvija-dixit-appoints-her-as-district-president-again-orai-news-c-224-1-ori1005-137420-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: भाजपा ने उर्विजा दीक्षित पर जताया भरोसा, दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: भाजपा ने उर्विजा दीक्षित पर जताया भरोसा, दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया
विज्ञापन
फोटो - 19 उर्विजा दीक्षित।
विज्ञापन
उरई। भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित को दोबारा जिले की कमान सौंप दी है। लगातार दूसरी बार इस पद पर उनकी नियुक्त हुई है। लोकसभा चुनाव 2024 में जालौन सीट हारने के बाद से माना जा रहा था कि भाजपा जिलाध्यक्ष बदला जाएगा, लेकिन बुधवार की रात उर्विजा के नाम की घोषणा होने के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया।
शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी उर्विजा दीक्षित के राजनीतिक जीवन की शुरुआत बसपा से हुई थी। वह पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता रहीं। वर्ष 2014 में भाजपा की सरकार बनी थी। इसी काल में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेई की मौजूदगी में उर्विजा भाजपा में शामिल हुईं। तब से लगातार संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनकी कार्यशैली और जनसंपर्क क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया था। बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी व केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा को हार का सामना करना पड़ा था।
चुनाव नतीजों के बाद संगठनात्मक फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज थीं और अटकलें लगाईं जा रहीं थीं कि जिलाध्यक्ष पद बदल सकता है। अब पार्टी ने उर्विजा को दोबारा मौका देकर संदेश दिया है कि आगामी चुनावों में संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी उनके हाथ में रहेगी। उर्विजा के पति पीएन दीक्षित उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के पद पर तैनात हैं। उनके पिता स्वर्गीय ओमप्रकाश शुक्ला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े रहे और आजीवन संघ विचारधारा के साथ कार्य करते रहे। पारिवारिक पृष्ठभूमि और संगठनात्मक अनुभव ने उर्विजा के राजनीतिक विकास में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें दोबारा जिम्मेदारी सौंपी है, वह पूरी ईमानदारी से उसका निवर्हन करेंगी।
मिठाई बांटकर खुशी जताई
रामपुरा। ऊमरी बस स्टैंड स्थित हरिहर टेंट हाउस में उर्विजा दीक्षित को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाने पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष संतोष प्रजापति, उपाध्यक्ष अंकुर मिश्रा, अजय पुरवार, कमलेश पाठक, बोबी सोनी, निर्मला वर्मा, ब्रह्मप्रकाश वर्मा, गौरव द्विवेदी, लल्लू महाजन, संजय गुप्ता, आलोक गोस्वामी, अभिषेक शिवहरे,चंद्र प्रकाश मिश्रा आदि रहे। (संवाद)
Trending Videos