सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bus overturns into a ditch near a culvert under construction; 12 passengers injured.

Jalaun News: निर्माणाधीन पुलिया के पास खंदक में पलटी बस, 12 यात्री घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bus overturns into a ditch near a culvert under construction; 12 passengers injured.
फोटो - 17 हादसे के बाद पलटी बस, मौके पर जांच पड़ताल करते एसडीएम हेमंत पटेल व सीओ परमेश्वर प्रसाद - फोटो : 1
विज्ञापन
कोंच (उरई)। नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कनासी के पास बृहस्पतिवार की दोपहर यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गई। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए, जबकि बस में सवार करीब 40 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस और ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य चलाकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया, यहां से दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

नदीगांव जाने वाली बस उरई से बृहस्पतिवार को सवारियां लेकर कोंच होते हुए नदीगांव जा रही थी। ग्राम कनासी के पास निर्माणाधीन पुलिया के पास अचानक चालक का बस से संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित बस पहले सड़क किनारे पेड़ से टकराई और फिर करीब पांच फीट गहरी खंदक में पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने लगे। सूचना मिलने पर नदीगांव थाना पुलिस और एंबुलेंस भी पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

घायलों में टीहर निवासी श्यामलाल (65), रामबली (65), रामवती (60) भिंड निवासी सुनीता (45), नावली निवासी रामप्रकाश (65) , खडुरी निवासी रामप्रकाश (70), पर्वतपुरा निवासी रजनी देवी (40), मड़ोरा कलां निवासी कृष्ण स्वरूप (69), नरौल निवासी नारायण सिंह (70), गिदवासा निवासी विशाल (17) को नदीगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पचोखरा निवासी विनीता (38) और अरविंद्र (41) उपचार कोंच सीएचसी में किया गया।
डॉक्टरों ने नारायण सिंह और रामप्रकाश की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर एसडीएम हेमंत पटेल और सीओ परमेश्वर प्रसाद भी मौके पर पहुंचे तथा अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल लिया। एसडीएम ने बताया कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है और बस से संबंधित कार्रवाई के लिए आरटीओ को सूचना भेज दी गई है। फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

बिना रोड टैक्स के दौड़ रही थी यात्रियों से भरी बस
31 मई के बाद नहीं जमा किया गया था रोड टैक्स
हादसे के बाद परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कनासी के पास गुरुवार को खंदक में पलटी यात्रियों से भरी प्राइवेट बस बिना रोड टैक्स के संचालित हो रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस का रोड टैक्स 31 मई तक ही जमा था, इसके बावजूद वाहन सड़क पर दौड़ रहा था। हादसे में 12 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें दो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

उरई से कोंच होते हुए नदीगांव जा रही बस ग्राम कनासी के पास निर्माणाधीन पुलिया के निकट अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खंदक में पलट गई। दुर्घटना के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों व पुलिस ने राहत कार्य चलाकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
बस के रोड टैक्स की अवधि समाप्त होने के बावजूद उसके संचालन का मामला सामने आने से परिवहन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर कई वाहन बिना जरूरी दस्तावेजों और मानकों के संचालित हो रहे हैं, लेकिन उन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।
एसडीएम हेमंत पटेल ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है और वाहन से संबंधित सभी दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। मामले से परिवहन विभाग को भी अवगत करा दिया गया है। यदि नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यात्री का आरोप- नशे में था बस चालक

कोंच। कनासी के पास हुए बस हादसे के बाद एक यात्री ने बस चालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यात्री का कहना है कि चालक शराब के नशे में था, जिसके चलते बस की रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रहा और हादसा हो गया। हालांकि, मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

प्रशासन का दावा- चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

कोंच। बस हादसे को लेकर प्रशासन ने प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने की आशंका जताई है। अधिकारियों के अनुसार बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ों से टकराई और खंदक में जा पलटी। मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद हादसे के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

कंडक्टर के हाथों में थी बस की कमान

40 यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप

कोंच। ग्राम कनासी के पास हुए बस हादसे में लापरवाही की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बस चालक मौजूद नहीं था और 40 यात्रियों से भरी बस कंडक्टर चला रहा था। निर्माणाधीन पुलिया के पास तेज रफ्तार में बस का संतुलन बिगड़ गया और वह दूसरी तरफ जाकर पेड़ों से टकराते हुए खंदक में जा पलटी। हादसे के बाद बस संचालन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कौन है।

हादसे के बाद बस स्टाफ मौके से भाग गया

कोंच। बस पलटने की घटना के बाद बस का स्टाफ मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद जहां यात्री मदद के लिए चीख-पुकार कर रहे थे।

फोटो - 17 हादसे के बाद पलटी बस, मौके पर जांच पड़ताल करते एसडीएम हेमंत पटेल व सीओ परमेश्वर प्रसाद

फोटो - 17 हादसे के बाद पलटी बस, मौके पर जांच पड़ताल करते एसडीएम हेमंत पटेल व सीओ परमेश्वर प्रसाद- फोटो : 1

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed