सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Staff nurse injured after being hit by a moped.

Jalaun News: मोपेड की टक्कर से स्टाफ नर्स घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Staff nurse injured after being hit by a moped.
विज्ञापन
कोंच। कस्बे में गुरुवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट के पास हुए सड़क हादसे में अर्बन हॉस्पिटल में तैनात एक स्टाफ नर्स घायल हो गईं। सड़क पार करते समय सामने से आ रही मोपेड ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल नर्स को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया।

अर्बन हॉस्पिटल में कार्यरत स्टाफ नर्स रचना गौतम अस्पताल संबंधी कार्य से सीएचसी कोंच के अधीक्षक से मिलने जा रही थीं। इसी दौरान सीएचसी के मुख्य गेट के पास सड़क पार करते समय सामने से आ रही मोपेड ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रचना गौतम सड़क पर गिर गईं और उन्हें चोटें आ गईं। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने तुरंत मदद कर घायल नर्स को उठाया सीएचसी में भर्ती कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed