{"_id":"6a6ba9f8d57398f1b20f48a2","slug":"chain-snatcher-caught-in-encounter-orai-news-c-224-1-ori1005-147523-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मुठभेड़ में पकड़ा गया चेन स्नैचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मुठभेड़ में पकड़ा गया चेन स्नैचर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। नगर के टरननगंज बाजार में 26 जून को महिला के साथ हुई चेन स्नैचिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कानपुर देहात पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे पैर में गोली लगी है। आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कालपी पुलिस पहले से तलाश कर रही थी।
मुहर्रम के दौरान पुलिस ताजिया दफन कराने की व्यवस्था में लगी थी। इसी दौरान टरननगंज बाजार में सब्जी खरीद रही बिद्या मंदिर इंटर कॉलेज के लिपिक अर्जुन मौर्य की पत्नी के गले से बाइक सवार बदमाश सोने की चेन झपटकर फरार हो गए थे।
घटना के बाद पुलिस ने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें बाइक सवार बदमाशों की तस्वीरें कैद हो गई थीं। फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच उन्हीं बदमाशों ने कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में दो अन्य वारदात को अंजाम दे दिया। इसके बाद भोगनीपुर पुलिस भी उनकी तलाश में जुट गई। बुधवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के हरामऊ निवासी ऋतिक उर्फ चम्पा को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी सचिन मौके से भाग गया।
कालपी कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि भोगनीपुर पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने मुहर्रम के दिन कालपी में महिला से चेन छीनने की घटना स्वीकार की है। उसने यह भी बताया कि लूटी गई चेन को उसने करीब एक लाख रुपये में बेच दिया था।
उन्होंने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरार साथी की तलाश भी की जा रही है।