{"_id":"6a6e3c15327cda3b43030f55","slug":"strongmen-had-a-jcb-driven-through-the-fields-orai-news-c-224-1-ori1005-147640-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दबंगों ने खेतों में चलवा दी जेसीबी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दबंगों ने खेतों में चलवा दी जेसीबी...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिले की पांचों तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 188 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 35 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डकोर ब्लॉक के अटरिया गांव से मालती देवी ने जिलाधिकारी से शिकायत की। उन्होंने बताया कि दबंग उनके खेतों पर जेसीबी चलवा रहे हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दबंग अवैध रूप से चक रोड बना रहे हैं, जिससे उनका खेत कम हो जाएगा। पुलिस ने पहले मामला शांत कराया था, लेकिन दबंग फिर सक्रिय हो गए।
संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व और भूमि विवाद से जुड़े मामले सबसे अधिक सामने आए। अधिकारियों ने शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। अवैध कब्जा, प्रधानमंत्री आवास, चकमार्ग और पारिवारिक विवाद जैसी शिकायतें प्रमुख रहीं। उरई की नवीन तहसील में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जनसुनवाई की। यहां 68 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 16 का निस्तारण हुआ। कोंच में 29 में से छह, माधौगढ़ में 28 में से एक, कालपी में 33 में से सात और जालौन में 35 में से पांच शिकायतें मौके पर निपटाई गईं।