फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Community center to be built at a cost of 65 lakh; MLA performs groundbreaking ceremony.

Jalaun News: 65 लाख की लागत से बनेगा सामुदायिक केंद्र, विधायक ने किया भूमि पूजन

Sun, 02 Aug 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Community center to be built at a cost of 65 lakh; MLA performs groundbreaking ceremony.
रामपुरा। जगम्मनपुर के पचनद रोड पर लगभग 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया गया। क्षेत्रीय विधायक मूलचंद सिंह निरंजन ने शनिवार को इसका भूमि पूजन किया। समाज कल्याण निर्माण निगम इस केंद्र का निर्माण करेगा। अवर अभियंता नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इसका निर्मित क्षेत्र लगभग 630 वर्गमीटर होगा। इसमें विशाल हॉल, किचन, जयमाला स्टेज और शौचालय जैसी सुविधाएं होंगी। निर्माण कार्य छह माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है। विधायक मूलचंद सिंह निरंजन ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं के विकास पर ध्यान दे रही है। उन्होंने बाढ़ समस्या के स्थायी समाधान के लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजने की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed