फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two accused arrested for demanding extortion money at the Guru Purnima fair.

Jalaun News: गुरु पूर्णिमा मेले में रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 02 Aug 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for demanding extortion money at the Guru Purnima fair.
पहाड़गांव। कैलिया थाना क्षेत्र के देवगांव स्थित बद्री विशाल परमहंस मंदिर में गुरु पूर्णिमा मेले के दौरान झूला संचालक से रंगदारी मांगने और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, झांसी के राहुल राजपूत मेले में झूला संचालित कर रहे थे। गांव के गुलशन और मुलायम सिंह ने उनसे पांच हजार रुपये की रंगदारी मांगी। इन्कार करने पर दोनों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। कैलिया थाना प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। टीम ने गुलशन और मुलायम को देवगांव-कुदया चकरोड से गिरफ्तार किया। चालानी कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed