सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Chirag got first place in the poster competition

Jalaun News: पोस्टर प्रतियोगिता में चिराग ने पाया पहला स्थान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Chirag got first place in the poster competition
फोटो-12-कार्यक्रम में सम्मानित बच्चे और अतिथि। संवाद
विज्ञापन
जालौन। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर जिला विज्ञान क्लब एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से शुक्रवार को एमएल कॉन्वेंट स्कूल में वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी थीम “विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत को उत्प्रेरित करना” रही। इसमें महिला वैज्ञानिकों और नवप्रवर्तकों की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें चिराग द्विवेदी ने प्रथम तथा अनुष्का पटेल ने दूसरा अंशिका द्विवेदी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में अंशिका द्विवेदी प्रथम रहीं।
Trending Videos


मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. राजकुमारी ने विज्ञान में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। एसडीएम हेमंत पटेल ने नवप्रवर्तकों को पहचान दिलाने और उनकी तकनीकों को पेटेंट कराने की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विनय कुमार गुप्ता ने किया। अंत में विद्यालय प्रबंधक गौरव गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पवन अग्रवाल, अश्वनी द्विवेदी, मृत्युंजय श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, अनुराग निरंजन, अवधेश श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, पवन गुप्ता, लक्ष्मीनारायण चतुर्वेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed