सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Co-operative society sealed for irregularities, farmers upset

Jalaun News: अनियमितता पर सहकारी समिति सील, किसान परेशान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Co-operative society sealed for irregularities, farmers upset
विज्ञापन
कुठौंद। ब्लॉक क्षेत्र की बावली सहकारी समिति को अनियमितताओं के कारण प्रशासन ने सील कर दिया। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। रबी सीजन के दौरान खाद की आवश्यकता होने पर समिति बंद होने से किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos


ग्रामीण अमर सिंह, छोटेलाल सहित अन्य किसानों का कहना है कि सहकारी समिति क्षेत्र में खाद वितरण का प्रमुख केंद्र है। समिति बंद होने से उन्हें निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों ने इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मांग की है कि समिति को जल्द से जल्द खोला जाए, ताकि समय पर खाद उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सहकारी समिति बावली के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने समिति के सुचारु संचालन को लिए सेवानिवृत्त हो चुके सचिव को सेवा विस्तार दिए जाने की मांग उठाई है। इसके लिए उन्होंने विधायक गौरी शंकर वर्मा से भी अनुरोध किया है, ताकि प्रशासनिक अड़चनों को दूर कर समिति को खोला जा सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed