सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Congressmen accused of weakening the MNREGA scheme

Jalaun News: कांग्रेसियों ने लगाया मनरेगा योजना को कमजोर करने का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Congressmen accused of weakening the MNREGA scheme
विज्ञापन
उरई। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा योजना को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
Trending Videos

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मनरेगा जिला प्रभारी राजेश प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण अब लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। गांवों से पलायन रुकने के बजाय बढ़ता जा रहा है। अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर ने कहा कि वर्तमान में मनरेगा योजना अपने मूल उद्देश्य से भटक गई है। आरोप लगाया कि योजना में अब भाजपा समर्थित ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। धरना प्रदर्शन में राजकुमार वर्मा, चौधरी श्यामसुंदर, राजीव नारायण मिश्रा, सिद्धार्थ दीवौलिया, विष्णु चतुर्वेदी, शकुंतला, गुलाब खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed