{"_id":"6988d31b547fc47173011c12","slug":"the-monkey-that-injured-70-people-was-captured-in-a-cage-orai-news-c-224-1-ori1005-140255-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पिंजरे में कैद हुई 70 लोगों को जख्मी करने वाली बंदरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पिंजरे में कैद हुई 70 लोगों को जख्मी करने वाली बंदरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। नदीगांव कस्बे के वार्ड नंबर दस में लंबे समय से आतंक मचा रही बंदरिया को आखिरकार पिंजरे में कैद कर लिया गया। इस बंदरिया के हमले में अब तक करीब 70 लोग जख्मी हो चुके हैं। उसके पकड़े जाने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।
स्थानीय निवासी पवन पांडेय की पहल पर नगर में बंदरों के आतंक को कम करने की दिशा में कार्रवाई हुई। बताया गया कि यही बंदरिया अब तक कई लोगों को काटकर घायल कर चुकी थी। बंदरों के आतंक की शिकायत जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय से की गई थी, जिस पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए समस्या के समाधान के लिए 15 दिन का समय निर्धारित किया था। डीएम के निर्देश पर वन विभाग हरकत में आया। डिप्टी रेंजर अमित शर्मा ने वन सुरक्षा कर्मियों को मौके पर भेजा। कस्बे के लोगों के सहयोग से आखिरकार बंदरिया को पकड़ने में सफलता मिली।
बंदरिया के पकड़े जाने के बाद वार्डवासियों में खुशी का माहौल है और लोगों ने प्रशासन व वन विभाग का आभार जताया है।
Trending Videos