सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Demand for investigation into collapse of under-construction entrance gate

Jalaun News: निर्माणाधीन प्रवेश द्वार गिरने के मामले में जांच की मांग

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Demand for investigation into collapse of under-construction entrance gate
विज्ञापन
उरई। कुठौंद क्षेत्र में शेरगढ़ यमुना पुल के पास निर्माणाधीन बुंदेलखंड प्रवेश द्वार का गेट गिरने के मामले में पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीराम पाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय विधायक निधि से बन रहे इस प्रवेश द्वार के निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है।
Trending Videos


आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री और निर्धारित मानकों के अनुरूप सरिया का इस्तेमाल नहीं किया गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। घायल मजदूरों को आर्थिक सहायता देने की भी मांग उठाई गई है। उन्होंने सभी घायलों को दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल मजदूर को पांच लाख रुपये की सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed