{"_id":"6a037893101fe09431086117","slug":"dm-sets-up-magisterial-inquiry-seeks-report-within-four-weeks-orai-news-c-224-1-ori1005-144119-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: डीएम ने बैठाई मजिस्ट्रेट जांच, चार हफ्ते में मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: डीएम ने बैठाई मजिस्ट्रेट जांच, चार हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जालौन। युवक के आत्महत्या मामले ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। आत्महत्या से पहले युवक द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब पूरे मामले में प्रशासन हरकत में आ गया है। वायरल वीडियो में युवक ने कदौरा थाने की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई थी। डीएम ने इसके लिए मजिस्ट्रेट जांच बैठाई है।
कदौरा कस्बा निवासी लोकेंद्र अहिरवार (21) ने सात मई को एक वीडियो वायरल करते हुए थाना पुलिस व एक महिला पर परेशान करने का आरोप लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से फैल गया और लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठानी शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रशासन की ओर से गठित जांच कमेटी की जिम्मेदारी उपजिलाधिकारी सदर ज्योति सिंह को सौंपी गई है।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान पूरे घटनाक्रम की गहनता से पड़ताल की जाएगी। विशेष रूप से यह देखा जाएगा कि युवक द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और कदौरा थाने की भूमिका क्या रही। जिलाधिकारी ने जांच टीम को चार सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos