{"_id":"6a03770940656cade20a6a05","slug":"thieves-entered-the-house-through-the-stairs-and-stole-jewellery-and-cash-orai-news-c-224-1-ori1005-144123-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सीढि़यों के रास्ते घर में घुसे चोरों ने जेवर-नकदी चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सीढि़यों के रास्ते घर में घुसे चोरों ने जेवर-नकदी चुराए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कसवा के मजरा हनुमान गढ़ी में सोमवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी और लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
गांव निवासी रामबिहारी व उनकी पत्नी संतोषी देवी सोमवार रात घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान चोर मकान के पीछे की ओर से चढ़कर सीढ़ियों के रास्ते अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखे दो बक्सों के ताले तोड़ दिए और उसमें रखे सोने की दो अंगूठियां, दस भर गुच्छी, चांदी की दो जोड़ी तोड़ियां, चांदी की दो चूड़ियां, चांदी का मंगलसूत्र, छह जोड़ी बिछिया तथा करीब 16 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।
बताया गया कि रामबिहारी के दोनों पुत्र सन्नाम सिंह चेन्नई और कोमल हैदराबाद में रहकर पानीपूरी का काम करते हैं। घर पर बुजुर्ग दंपती अकेले रहते हैं। इसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
चोरी के बाद चोर मुख्य दरवाजे को अंदर से बांधकर भाग गए, जिससे किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी। मंगलवार सुबह जब दंपती जागे और दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने अपने भतीजे रोहित को बुलाया। दरवाजा खुलवाने पर घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला और चोरी की जानकारी हुई।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिवार ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos