{"_id":"6a0376c373107a27180929f4","slug":"allegation-teacher-locked-the-student-in-the-room-and-did-obscene-act-orai-news-c-224-1-ori1005-144121-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : छात्रा को कमरे में बंद कर शिक्षक ने की अश्लील हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : छात्रा को कमरे में बंद कर शिक्षक ने की अश्लील हरकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोंच। कस्बे में एक शिक्षक पर कक्षा 8 की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि ट्यूशन पढ़ाने के बहाने शिक्षक ने छात्रा को कमरे में अकेला बंद कर लिया और मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो दिखाने लगा। विरोध करने पर उसने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। सहमी छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर शिक्षक हिरासत में ले लिया है।
कस्बे की छात्रा सोमवार शाम ट्यूशन पढ़ने गई थी। छात्रा एक विद्यालय में कक्षा 8 में पढ़ती है और शिक्षक के यहां ट्यूशन जाती थी। परिजनों के अनुसार सोमवार को ट्यूशन में अन्य छात्राएं नहीं पहुंचीं। इसके चलते छात्रा अकेली रह गई। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर शिक्षक ने कमरे की कुंडी बंद कर दी। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि शिक्षक ने पहले उसे पढ़ाने के बहाने रोक लिया, फिर अपने मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो दिखाने लगा। इसके बाद उसने छात्रा के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी।
छात्रा डर गई और रोने लगी। इसी दौरान मौका पाकर उसने कमरे की कुंडी खोली और वहां से भाग कर घर पहुंची। घर पहुंचते ही छात्रा ने रोते हुए परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजन तुरंत कोतवाली पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बताया गया कि शिक्षक स्कूल में भी छात्रा को पढ़ाता था। इसी को लेकर छात्रा उससे ट्यूशन पढ़ती थी।
कोंच सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया है। छात्रा और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos