{"_id":"6a0375a36fb62f190d02d334","slug":"a-young-man-in-debt-due-to-online-gaming-addiction-committed-suicide-orai-news-c-224-1-ori1005-144128-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ऑनलाइन गेमिंग की लत से कर्ज मे डूबे युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ऑनलाइन गेमिंग की लत से कर्ज मे डूबे युवक ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कदौरा। ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी की लत ने एक और परिवार की खुशियां छीन लीं। कर्ज और मानसिक तनाव से परेशान युवक ने गुजरात के सूरत में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को जब युवक का शव पैतृक गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुआंखेड़ा निवासी विनोद साहू का परिवार लंबे समय से सूरत में रहकर नारियल पानी का कारोबार करता है। उनका पुत्र चमन (21) अपने भाई अमन के साथ पिता के काम में हाथ बंटाता था। परिवार में चचेरी बहन की शादी सात मई को थी, जिसके चलते माता-पिता और भाई गांव आए हुए थे। चमन घर की देखरेख के लिए सूरत में अकेला रुका था।
परिजनों के अनुसार चमन को ऑनलाइन गेमिंग में पैसे लगाने की लत थी। बताया गया कि हाल के दिनों में उसने गेमिंग और सट्टेबाजी में काफी रकम गवां दी थी। आर्थिक नुकसान और परिवार के डर से वह मानसिक तनाव में रहने लगा था।
रविवार शाम घर में अकेले होने पर चमन ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी उसके साथियों ने परिजनों को दी, जिसके बाद पिता विनोद साहू तुरंत सूरत पहुंच गए। गुजरात पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मंगलवार को जैसे ही एंबुलेंस शव लेकर गांव पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां गंगाजली का रो-रोकर बुरा हाल था। थाना प्रभारी निरीक्षक परमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूरत पुलिस से सूचना मिली थी कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।
Trending Videos