{"_id":"6a03755c17f558be5306e907","slug":"woman-dies-in-brawl-after-alcohol-party-husband-in-custody-orai-news-c-224-1-ori1005-144130-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: शराब पार्टी के बाद विवाद में महिला की मौत, पति हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: शराब पार्टी के बाद विवाद में महिला की मौत, पति हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुदरा करौंदी में सोमवार रात शराब पार्टी के बाद हुए विवाद में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव रक्तरंजित हालत में जमीन पर पड़ा मिला। महिला के पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के कुदरा कुरौंती गांव निवासी चंद्रकली (55) के पति राजाराम की कुछ वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। उसका भाई सुशील कुशवाहा (48) अपनी पत्नी बबली (45) के साथ छत्तीसगढ़ के जिला मुंगेली थाना नोरमी क्षेत्र के बाजार पारा में रहता है। करीब दस दिन पहले सुशील अपनी पत्नी के साथ बहन के घर आया था।
ग्रामीणों के अनुसार चंद्रकली ने हाल ही में बैंक से लोन लिया था। इसके बाद से घर में अक्सर शराब पार्टी होने लगी थी। सोमवार रात भी घर में शराब पार्टी हुई थी। इसमें चंद्रकली, सुशील और उसकी पत्नी बबली ने शराब पी थी। देर रात करीब साढ़े दस बजे किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान बबली धक्का लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना गांव के चौकीदार ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल हरिशंकर चंद, एसआई रामकिशोर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। पुलिस को महिला के पैर और कनपटी के ऊपर चोट के निशान मिले हैं।
पुलिस पूछताछ में पति सुशील ने बताया कि शराब पार्टी के बाद बबली अचानक गिर गई थी। इससे उसके सिर में चोट लग गई और उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस सुशील को कोतवाली में बैठाकर पूछताछ कर रही है।
गांव में कम बोलचाल रखती है, चंद्रकली
ग्रामीणों के मुताबिक सुशील साल में एक-दो बार पत्नी के साथ बहन से मिलने गांव आता था। उसके आने पर घर में अक्सर शराब पार्टी होती थी और कभी-कभी विवाद भी हो जाता था। हालांकि अगले दिन मामला शांत हो जाता था। ग्रामीणों ने बताया कि चंद्रकली का गांव के लोगों से ज्यादा मेलजोल नहीं था, इसलिए लोग इस ओर अधिक ध्यान नहीं देते थे।
वर्जन
महिला की मौत के मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला के पति को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
- शैलेंद्र बाजपेयी, सीओ जालौन
Trending Videos