{"_id":"6a0348b7f44d1cf33905ded3","slug":"jalaun-teacher-commits-suicide-by-hanging-over-suspicion-of-husband-s-illicit-affair-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी और 'वो' के चक्कर में गई जान: पति के अवैध संबंध के शक में शिक्षिका ने मौत को गले लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति-पत्नी और 'वो' के चक्कर में गई जान: पति के अवैध संबंध के शक में शिक्षिका ने मौत को गले लगाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 13 May 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के जालौन जिले में शिक्षिका ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना लहर कनार गांव की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पति के अवैध संबंध के शक में महिला ने घर के कमरे में लगे पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में जुटी है। वह कस्बा स्थित एक विद्यालय में पढ़ाती थी। थाना क्षेत्र के लहर कनार गांव निवासी अनूप कुमार प्रजापति की पत्नी रेखा देवी (35) का कस्बा सिरसा कलार में मकान है। वह बच्चों को लेकर यहीं रहते हैं।
Trending Videos
पति अनूप गांव में दूध डेयरी किए हैं, इस पर वह प्रतिदिन गांव से कस्बा बाइक से आ जाते हैं। परिजनों के अनुसार पति के प्रतिदिन गांव से आने को लेकर रेखा अवैध संबंध का आरोप लगाकर उससे शक करती थी। इसी को लेकर दोनों में अक्सर विवाद भी हो जाता था। मंगलवार को रेखा ने दूसरी मंजिल पर बनी छत में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया कि वह कस्बा स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ाती थी। उनकी दो बेटियां परी व शिवांगी व एक पुत्र राम भी है। उसका मायका शहर कोतवाली क्षेत्र के गढ़र गांव में है। थाना प्रभारी वरुण प्रताप सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।