सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dowry death case... Woman's brother accused of creating ruckus and vandalism

Jalaun News: दहेज हत्या प्रकरण... महिला के भाई पर हंगामे और तोड़फोड़ का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Dowry death case... Woman's brother accused of creating ruckus and vandalism
विज्ञापन
कोंच। पति से विवाद के बीच महिला के आत्महत्या करने के मामले में शनिवार को विवाद और बढ़ गया। शनिवार की देर रात महिला के भाई ने ससुराल पहुंचकर हंगामा किया, मारपीट और तोड़फोड़ की बात सामने आई है।

इस मामले में पुलिस दहेज हत्या दर्ज कर आरोपी पति को जेल भेज चुकी है। शनिवार की घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही। दरअसल, मोहल्ला आराजी लेन निवासी मुस्कान (24) पति से विवाद के बाद बुधवार की सुबह फंदे से लटकी मिली थी। मामले में मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या में प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने पति इकबाल उर्फ इकलाख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बताया गया है कि इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार देर रात महिला का भाई ऑटो से बहनोई के घर पहुंचा, जहां किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। आरोप है कि गुस्से में भाई ने घर में रखे सामान तोड़ दिए और बाहर सड़क पर फेंक दिया। इसी दौरान उसी घर में ब्याही महिला की दूसरी बहन के पति के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है।


हंगामे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें गाली-गलौज, मारपीट और सड़क पर बिखरा सामान दिखाई दे रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
कोतवाल बृजेश बहादुर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो और मौके पर मौजूद लोगों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। साथ ही दहेज हत्या के दर्ज मुकदमे में भी पुलिस की जांच जारी है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed