सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fed up with his sons, farmer doused himself with petrol and set himself on fire, died.

Jalaun News: बेटों से तंग किसान ने पेट्रोल डालकर आग लगाई, मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Fed up with his sons, farmer doused himself with petrol and set himself on fire, died.
फोटो - 02 मृतक ओमकार सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : ​विकास भवन।
विज्ञापन
सिरसा कलार। मऊ खुर्द गांव में बेटों से तंग किसान ने शरीर में पेट्रोल डालकर आग लगा ली। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे मेडिकल कॉलेज के लिए आने लगे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।


थाना क्षेत्र के मऊ खुर्द गांव निवासी ओमकार सिंह सेंगर (58) खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके पास 12 बीघा जमीन थी। पुत्र अशोक व विशोक के गलत संगत में पढ़ जाने से वह परेशान थे। इसी के चलते बेटों की शादी भी नहीं हो रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ साल पहले उन्होंने बेटी की शादी में करीब पांच बीघा जमीन भी बेच दी थी। इस समय वह ऑटो भी चलाते थे। कुछ दिन पहले उसका बड़ा बेटा कानपुर में नशीले पदार्थ की तस्करी में पकड़े जाने के बाद से जेल में बंद है। वहीं, छोटा बेटा जमीन बंटवारे की बात कह रहा था। इसी के चलते वह रविवार की सुबह नदी किनारे खेत पर गया और पेट्रोल डालकर आग लगा ली। शोर सुन दौड़े लोगों ने आग बुझाई और उसे अस्पताल लाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से पत्नी अनीता देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेई थानाध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य लिए। वहां एक खाली बोतल मिली है, जिसमें किसान पेट्रोल लेकर गया था। सीओ का कहना है कि किसान ने आत्महत्या की है। जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसान बेटों से परेशान था। इस वजह से यह कदम उठा लिया।



वीडियो में बोला - परेशान हो गया हूं
किसान सुबह दस बजे घर से निकल गया और उसने बोतल में लिए पेट्रोल अपने शरीर में डालकर आग लगा ली। आग लगते ही वह चीखने लगा। इस पर वहां मौजूद लोग पहुंचे और उसे बचाने लगा। एक व्यक्ति ने उसका वीडियो भी बना लिया, जिसमें वह पूछ रहा है कि आग क्यों लगाई तो वह केवल यही कर रहा है कि वह परेशान हो गया था और उसे बचा लो। लोग उसे अस्पताल पहुंचा पाते, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। लोगों का कहना है कि आग को समय से बुझा लिया गया था, लेकिन अधिक गर्मीं होने व घटनास्थल से उरई की दूरी अधिक होने से उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

फोटो - 02 मृतक ओमकार सिंह की फाइल फोटो।

फोटो - 02 मृतक ओमकार सिंह की फाइल फोटो।- फोटो : विकास भवन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed