सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Drunk Bolero driver rams into auto, four injured

Jalaun News: नशे में धुत बोलेरो चालक ने ऑटो में मारी टक्कर, चार घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Drunk Bolero driver rams into auto, four injured
विज्ञापन
कालपी। जोल्हूपुर मोड़ के पास जोधर नाले के समीप रविवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें जिला राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो चालक शराब के नशे में बताया जा रहा है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।




सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम अभैदेपुर गांव निवासी प्रियंका देवी (30), सज्जन (30), सक्षम (16) और कनिष्का (13) ऑटो चालक देवेंद्र (40) के साथ यात्रा कर रहे थे। जब उनका ऑटो जोल्हूपुर मोड़ के पास जोधर नाले के समीप पहुंचा, तभी सामने से आ रही बोलेरो ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

सीएचसी में डॉ. अशोक चक्र ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल कनिष्का और सज्जन की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है।



बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार बाहर काम करने की तैयारी में था और अपना गृहस्थी का सामान लेकर गांव लौट रहा था। हादसा के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि जांच की जा रही है। चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed