सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of a driver was found hanging in his house.

Jalaun News: घर में फंदे पर लटका मिला वाहन चालक का शव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The body of a driver was found hanging in his house.
विज्ञापन
उरई। शहर के शिवपुरी मोहल्ले में वाहन चालक का शव उसके घर के अंदर फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। चालक कई दिनों से घर से बाहर नहीं निकला था। शनिवार शाम घर से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घर के अंदर पहुंचकर देखा तो शव कई दिन पुराना मिला।



शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरी निवासी कैलाश वर्मा (53) वाहन चालक था। परिजनों के मुताबिक उसकी पत्नी और बच्चे कई वर्ष पहले उसे छोड़कर चले गए थे, जिसके बाद वह अकेले ही रह रहा था। बताया जाता है कि उसे शराब पीने की लत भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार कैलाश कई दिनों से दिखाई नहीं दिया था, लेकिन लोगों ने इस ओर विशेष ध्यान नहीं दिया। शनिवार की देर शाम उसके घर से दुर्गंध आने लगी तो पड़ोसियों को शक हुआ। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
Trending Videos


पुलिस ने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिसकर्मी छत के रास्ते घर के अंदर पहुंचे। कमरे में कैलाश वर्मा का शव रस्सी के फंदे से लटका मिला। शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत कई दिन पहले हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलने पर मृतक का भाई राजू वर्मा मौके पर पहुंचा। उसने बताया कि कैलाश लंबे समय से अकेला रह रहा था। पत्नी और बच्चों के अलग हो जाने के बाद उसका जीवन काफी एकाकी हो गया था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed