सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Nine people, including women and children, were injured in three accidents.

Jalaun News: तीन हादसों में महिला-बच्चों समेत नौ घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Nine people, including women and children, were injured in three accidents.
विज्ञापन
कोंच। आंधी के बाद सड़कों पर पड़े टूटे पेड़ हादसों का कारण बन रहे हैं। शनिवार रात कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में महिला और बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए।


पहला हादसा ग्राम तूमरा के पास हुआ। ग्राम कनासी निवासी अंशू (20) साथी देवेंद्र (25) और ककइया (27) के साथ बाइक से घरेलू सामान लेकर गांव लौट रहा था। रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। अंशू की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा हादसा कोंच-कैलिया मार्ग पर झलापठा के पास हुआ। ग्राम लौना निवासी ओमप्रकाश (50) विवाहित बेटी साधना (28) और उसके बच्चों देवांश (8) व नैंसी (5) के साथ त्रयोदशी कार्यक्रम से लौट रहे थे। सड़क किनारे आंधी से टूटकर पड़े पेड़ से बाइक टकरा जाने पर चारों घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से सभी को सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Trending Videos


तीसरी घटना तीतरा गांव के पास हुई, जहां ग्राम टोपोर निवासी कुलदीप (30) और संजू (27) की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। दोनों युवकों को भी उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।

लगातार हो रहे सड़क हादसों से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से आंधी में टूटकर सड़कों पर पड़े पेड़ों और अन्य अवरोधों को तत्काल हटवाने की मांग की है, ताकि आगे ऐसे हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed