सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Drunken youth jumps into well, dies.

Jalaun News: शराब के नशे में युवक ने कुएं में लगाई छलांग, मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Drunken youth jumps into well, dies.
विज्ञापन
उरई। रेढ़र थाना क्षेत्र में शराब के नशे में एक युवक ने कुएं में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक को कुएं से बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


रेंढ़र निवासी संदीप (34) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह पत्नी ममता और बच्चों के साथ गांव में रहता था। परिजनों के अनुसार संदीप को शराब पीने की लत थी और इसी बात को लेकर उसका आए दिन पत्नी से विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को संदीप शराब के नशे में घर के बाहर घूम रहा था। पत्नी ममता ने उसे घर के अंदर आने के लिए कहा तो वह नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान उसने पास में स्थित कुएं में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

युवक को कुएं में कूदता देख ग्रामीणों और उसके भाई सोनू ने शोर मचाया। सूचना मिलने पर रेंढ़र थाना प्रभारी अभिनेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद संदीप को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
ग्रामीणों ने बताया कि संदीप इससे पहले भी नशे की हालत में तीन बार कुएं में कूद चुका था, लेकिन हर बार उसे सुरक्षित बचा लिया गया था। इस बार उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed