सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Due to track repairs in Gonda, many trains have been cancelled and routes of many have been changed from today.

Jalaun News: गोंडा में ट्रैक मरम्मत के चलते आज से कई ट्रेनें निरस्त तो कई के रूट बदले

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Due to track repairs in Gonda, many trains have been cancelled and routes of many have been changed from today.
विज्ञापन
उरई। गोंडा–बुढ़वल रेलखंड के गोंडा कचहरी सेक्शन में ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेल प्रशासन द्वारा 18 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रस्तावित इस कार्य के कारण कई ट्रेनें निरस्त, कुछ मार्ग परिवर्तित और कई को देरी से चलाया जाएगा। इससे रोजाना के कानपुर, झांसी और लखनऊ के बीच अप डउन करने वाले यात्री सबसे ज्यादा परेशान होंगे।
Trending Videos

रेलवे के अनुसार मुंबई से गोरखपुर जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस (15098) 18 मार्च को निरस्त रहेगी। गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस (15029-30) 19 और 21 मार्च को निरस्त रहेगी। अंत्योदय एक्सप्रेस (12598) 25, 28 मार्च एवं एक अप्रैल को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय बाराबंकी, अयोध्या, मनकापुर होकर संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर से पनवेल जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस (15065) 19 व 20 मार्च को परिवर्तित मार्ग मनकापुर, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर होकर चलेगी। वहीं कुछ ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा। ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल (11123) 19 मार्च को अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे देरी से चलेगी। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस (22537) भी 19 मार्च को तीन घंटे देरी से संचालित होगी। इसके अलावा लखनऊ जंक्शन और ऐशबाग स्टेशन के बीच ट्रैक मरम्मत कार्य के कारण झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 26 मार्च को अप और डाउन दोनों दिशाओं में पूरी तरह निरस्त रहेगी। इस ट्रेन के निरस्त होने से झांसी, कानपुर और लखनऊ के बीच यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों को विशेष परेशानी उठानी पड़ेगी।
ट्रेनों के निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन और देरी से संचालन के चलते यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतें आएंगी। कई यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ेगा।
झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक मरम्मत कार्य यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कराया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य कर दिया जाएगा। उन्होंने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही घर से निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed