फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Elderly woman hangs herself after dispute with daughter-in-law.

Jalaun News: बहू से विवाद के बाद वृद्धा ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 19 Jul 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman hangs herself after dispute with daughter-in-law.
उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र के अटरा कला गांव में शुक्रवार रात एक 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने बहू से हुए विवाद के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए फोरेंसिक टीम से जांच कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अटरा कला गांव निवासी फूला देवी वर्मा (72) अपने पति की मृत्यु के बाद पुत्र जगराम वर्मा के परिवार के साथ रहती थीं। करीब तीन माह पहले जगराम अपने पुत्र कौशल के साथ हैदराबाद पानीपुरी का कारोबार करने चले गए थे। घर में फूला देवी अपनी बहू रानी देवी और 17 वर्षीय पोती श्वेता के साथ रह रही थीं। बताया गया कि शुक्रवार शाम किसी घरेलू बात पर सास-बहू के बीच तीखी कहासुनी हुई थी। इस विवाद के बाद देर रात फूला देवी ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही चुर्खी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। इस दुखद घटना के बाद से पूरे परिवार में गहरा कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed