फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Elderly man rendered unconscious by a venomous insect bite; carried to the hospital on a cot

शर्मनाक है ये तस्वीर: जहरीले कीड़े के काटने से अचेत हुआ बुजुर्ग, चारपाई पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल

Sat, 18 Jul 2026 10:04 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 18 Jul 2026 10:04 PM IST
सार

Jalaun News: कीचड़ और टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नहीं निकल सका। ग्रामीणों ने चारपाई पर ढोकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया।

विज्ञापन
Elderly man rendered unconscious by a venomous insect bite; carried to the hospital on a cot
रास्ता खराब होने से चारपाई के सहारे बुजुर्ग को ले जाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कदौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत परासन के मजरा कुइयाझोर में शनिवार शाम जहरीले कीड़े के काटने से 58 वर्षीय शर्मन अचेत हो गए। गांव तक पक्की सड़क न होने और बारिश के कारण कच्चा रास्ता दलदल में तब्दील होने से परिजनों को उन्हें चारपाई पर उठाकर मुख्य मार्ग तक ले जाना पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे शर्मन अपने घर के छप्पर की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान उनके हाथ में जहरीले कीड़े ने काट लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें ट्रैक्टर से अस्पताल ले जाने निकले, लेकिन गांव से बाहर कच्चे रास्ते में कीचड़ और टूटी पुलिया के कारण ट्रैक्टर आगे नहीं बढ़ सका।
विज्ञापन

 

इसके बाद ग्रामीणों ने शर्मन को चारपाई पर लिटाकर पैदल मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। रास्ते में परासन स्थित 65 मेगावाट बुंदेलखंड प्लांट पहुंचकर प्रबंधन से मदद मांगी गई। प्लांट प्रबंधन ने तत्काल गेट खुलवाकर चारपहिया वाहन की व्यवस्था कराई, जिससे बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया।
 

परिजनों ने बताया कि उपचार के बाद शर्मन को होश आ गया और उनकी हालत में सुधार है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि कुइयाझोर गांव तक आज भी पक्की सड़क नहीं है। बरसात के दिनों में कच्चा रास्ता पूरी तरह दलदल में बदल जाता है और एंबुलेंस तक गांव नहीं पहुंच पाती।
 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र पक्की सड़क और टूटी पुलिया का निर्माण कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कुइयाझोर सड़क को कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed