बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Elderly man unconscious after venomous insect bite; villagers carry him to the hospital on a cot

जालौन: जहरीले कीड़े के काटने से बुजुर्ग अचेत, ग्रामीणों ने चारपाई पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया

Shikha Pandey Shikha Pandey
Updated Sat, 18 Jul 2026 08:13 PM IST
Jalaun: Elderly man unconscious after venomous insect bite; villagers carry him to the hospital on a cot
कदौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत परासन के मजरा कुइयाझोर में शनिवार शाम जहरीले कीड़े के काटने से 58 वर्षीय शर्मन अचेत हो गए। गांव तक पक्की सड़क न होने और बारिश के कारण कच्चा रास्ता दलदल में तब्दील होने से परिजनों को उन्हें चारपाई पर उठाकर मुख्य मार्ग तक ले जाना पड़ा। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे शर्मन अपने घर के छप्पर की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान उनके हाथ में जहरीले कीड़े ने काट लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें ट्रैक्टर से अस्पताल ले जाने निकले, लेकिन गांव से बाहर कच्चे रास्ते में कीचड़ और टूटी पुलिया के कारण ट्रैक्टर आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद ग्रामीणों ने शर्मन को चारपाई पर लिटाकर पैदल मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। रास्ते में परासन स्थित 65 मेगावाट बुंदेलखंड प्लांट पहुंचकर प्रबंधन से मदद मांगी गई। प्लांट प्रबंधन ने तत्काल गेट खुलवाकर चारपहिया वाहन की व्यवस्था कराई, जिससे बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों ने बताया कि उपचार के बाद शर्मन को होश आ गया और उनकी हालत में सुधार है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि कुइयाझोर गांव तक आज भी पक्की सड़क नहीं है। बरसात के दिनों में कच्चा रास्ता पूरी तरह दलदल में बदल जाता है और एंबुलेंस तक गांव नहीं पहुंच पाती। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र पक्की सड़क और टूटी पुलिया का निर्माण कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कुइयाझोर सड़क को कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अमरोहा में सीएम योगी ने किया विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, 207 करोड़ की 43 परियोजनाओं की दी सौगात

18 Jul 2026

क्रेन का केबल टूटा, पुल्ली गिरने से टेक्निशियन जख्मी, साथी कर्मियों ने किया हंगामा; VIDEO

18 Jul 2026

ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर चोरी, जांच शुरू; VIDEO

18 Jul 2026

कानपुर: बाल श्रम के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, ऑपरेशन रक्षा के तहत सात बाल श्रमिक रेस्क्यू

18 Jul 2026

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू: कैसे करेगी काम, किराया, स्पीड, सुरक्षा और पूरी जानकारी

विज्ञापन

Video: राम मंदिर ट्रस्ट में सीईओ चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग, अमिताभ ठाकुर ने चयन समिति को भेजा पत्र

18 Jul 2026

Video: गोंडा में ईदगाह के सामने घुटनों से ऊपर पानी, घर-दुकानों में घुसा गंदा पानी

18 Jul 2026
विज्ञापन

कानपुर में सोनम वांगचुक का समर्थन, पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन

18 Jul 2026

पुनर्वास की मांग पर केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने फरीदाबाद के निवासियों को दिया भरोसा

18 Jul 2026

हरदोई: रिश्तेदारों और पुलिस प्रताड़ना का आरोप, दो बच्चों संग मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

18 Jul 2026

कोलकाता मेल में 28 लाख रुपये के साथ दो संदिग्ध पकड़े, VIDEO

18 Jul 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट प्रकरण में कमिश्नर से मिलने पहुंचे स्कूल-नर्सिंग होम संचालक, कमिश्नरी गेट बंद

18 Jul 2026

Meerut: मंदिर से दानपात्र उखाड़ ले गए चोर, रुपये निकालकर वापस रख गए

18 Jul 2026

मोगा में कूड़े के ढेर से लोग परेशान, दुकानदारों ने दुकानें बंद कर लगाया धरना

फरीदाबाद: एलिवेटेड पुल निर्माण के लिए मोहना रोड पर दुकानों पर चला बुलडोजर

18 Jul 2026

फरीदाबाद: आईटीआई में पहली काउंसलिंग के बाद 191 छात्रों को मिलीं सीटें

18 Jul 2026

Meerut: रामलीला ग्राउंड में भारत विकास परिषद और रामलीला कमेटी ने किया पौधारोपण

18 Jul 2026

मेरठ: कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों के अभिभावकों और कोच के साथ बैठक

18 Jul 2026

Nagaur News: सीएम की चौपाल में गूंजा ग्रामीणों का दर्द, बोले- बिजली है लेकिन करंट नहीं, विधायक पर बरसे ग्रामीण

18 Jul 2026

कानपुर: नरवल तहसील दिवस में ईमानदारी की मिसाल, बुजुर्ग ने गेट पर मिला महंगा मोबाइल एडीएम को सौंपा

18 Jul 2026

कानपुर: मिड डे मील में खराब टमाटर, आलू और प्याज इस्तेमाल करने का आरोप, वीडियो वायरल

18 Jul 2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता काशी पहुंचीं, VIDEO

18 Jul 2026

Viral Video: एमपी में चलती ट्रेन के दौरान महिला ने की चढ़ने की कोशिश, पैर फिसलने से गिरी; ऐसे बचाई गई जान

18 Jul 2026

जालंधर से पीएम मोदी ने विधानसभा चुनाव 2027 का किया आगाज, AAP-कांग्रेस पर साधा निशाना

VIDEO: बदायूं में ट्रैक्टर पलटने से दस मजदूर घायल, दो युवतियों की हालत गंभीर

18 Jul 2026

अटल आवासीय विद्यालय के बच्चों की हालत में सुधार, मेडिकल कॉलेज से हुए डिस्चार्ज

18 Jul 2026

VIDEO: मौलाना अरशद मदनी बोले- लोगों को मदरसे में बुलाएं, क्या पढ़ाया जाता है दिखाएं, जो प्रोपोगैंडा है उसे दूर करें

18 Jul 2026

नंगल के वरुण देव मंदिर में दो दिवसीय जोड़ मेला शुरू

फरीदाबाद: नीट यूजी में जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पांच होनहार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया

18 Jul 2026

दून लाइब्रेरी में वृत्तचित्र ‘आवारगी’ की पहली सार्वजनिक स्क्रीनिंग

18 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed