{"_id":"69ac729b130bdec45c077127","slug":"felicitation-of-successful-students-in-national-income-based-scholarship-examination-orai-news-c-224-1-ori1005-141290-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल छात्रों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल छात्रों का सम्मान
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। महेबा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिनौरा वैद्य में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें कक्षा आठ के पांच छात्रों को राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल होने पर सम्मानित किया गया।
प्रधानाध्यापक शिव प्रताप सिंह ने सफल छात्र रक्षा राव आंबेडकर, ऋषि कुमार, राजाबाबू, देव कुमार व पुनीत कुमार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अन्य छात्र-छात्रा इनसे प्रेरणा लेंगे। शिक्षक मोहम्मद मुंही आजम ने छात्रों के चयन को विद्यालय के संतोषजनक शैक्षिक स्तर का पैमाना बताया। विकास गुप्ता ने बच्चों के परिश्रम को भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नींव का पत्थर कहा। सेवानिवृत्त शिक्षक महादेव प्रसाद तिवारी ने कहा कि विगत पांच वर्षों से इस विद्यालय के छात्र इस प्रतियोगिता में चयनित हो रहे हैं। यह गांव के लिए हर्ष का विषय है।
शिक्षक श्यामजी गुप्ता ने बताया कि चयनित सभी छात्र-छात्राओं को इंटरमीडिएट की शिक्षा तक छात्रवृत्ति मिलेगी। उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। यह छात्रवृत्ति उनकी शिक्षा को बिना किसी आर्थिक कठिनाई के पूर्ण करने में सहायक होगी।
Trending Videos