सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Hearing of 79.90 percent notices completed so far

Jalaun News: अब तक 79.90 प्रतिशत नोटिसों की सुनवाई पूरी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hearing of 79.90 percent notices completed so far
विज्ञापन
उरई। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा के लिए शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने की। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया गया कि अब तक मतदाताओं को दिए गए 79.90 प्रतिशत नोटिसों की सुनवाई की जा चुकी है। बताया गया कि जिले में कुल 2,19,442 नोटिस के सापेक्ष 100 प्रतिशत नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इनमें से 1,99,098 (90.73 प्रतिशत) नोटिस संबंधित मतदाताओं को तामील कराए जा चुके हैं। विधानसभा क्षेत्र माधौगढ़ में 63,031, कालपी में 64,266 और उरई में 71,801 नोटिस तामील कराए गए हैं। अब तक 1,75,338 (79.90 प्रतिशत) नोटिसों की सुनवाई की जा चुकी है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed