सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A cable malfunction disrupted power supply for two hours.

Jalaun News: केबल में आई खराबी, दो घंटे ठप रही बिजली सप्लाई

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
A cable malfunction disrupted power supply for two hours.
विज्ञापन
जालौन। इनकमिंग केबल में फॉल्ट होने से नगर में दो घंटे बिजली की सप्लाई बाधित रही। करीब शाम करीब चार बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
Trending Videos

33/11 केवी सब स्टेशन जालौन में बैठगंज व बालाजी फीडर की इनकमिंग केबल में अचानक फॉल्ट आ गया। यह खराबी दोपहर लगभग दो बजे के आसपास आई जिसके चलते दोनों फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली जाने से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी। सूचना मिलते ही बिजली कर्मचारी मरम्मत के कार्य में जुट गए। तकनीकी जांच के दौरान इनकमिंग केबल में खराबी पाए जाने पर उसे ठीक करने का काम शुरू किया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने फॉल्ट को ठीक कर लिया। शाम करीब चार बजे आपूर्ति दोबारा चालू कर दी गई।
जेई नवीन कंजौलिया ने बताया कि बैठगंज और बालाजी फीडर की केबल में तकनीकी खराबी आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। विभागीय कर्मचारियों ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू किया। मरम्मत कार्य पूरा होते ही दोनों फीडरों से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed