सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   FIR against four for setting fire by pouring petrol

Jalaun News: पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में चार पर प्राथमिकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
FIR against four for setting fire by pouring petrol
विज्ञापन
जालौन। लगभग छह माह पूर्व रुपयों के लेन देन को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। कोतवाली पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज न करने पर मृतक के बेटे ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उरई कोेतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़र निवासी जीतू ने न्यायालय को बताया था कि उसके पिता भगवान सिंह का कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वीरपुरा निवासी हरीसिंह, बब्बू आदि से रुपयों के लेन देन को लेकर विवाद था। बीती 21 दिसंबर 2025 को वह रुपये लेने के लिए उनके गांव वीरपुरा गए थे। यहां हरीसिंह, बब्बू, भाटिया व एक अन्य व्यक्ति उनके साथ विवाद करने लगे। जब उन्होंने विवाद करने से मना किया तो गाली, गलौज करते हुए पिता के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसी दौरान उसके चाचा मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आग बुझाकर सभी को ललकारा। इसके बाद वह सभी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। चाचा ने उसके पिता को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने मामले की तहरीर कोतवाली में भी दी थी। लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वहीं, न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed