सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire breaks out in ironing booth, 40 pairs of clothes burnt to ashes

Jalaun News: इस्त्री की गुमटी में आग, 40 जोड़ी कपड़े जलकर राख

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in ironing booth, 40 pairs of clothes burnt to ashes
फोटो-22 सड़क किनारे जलती गुमटी से उठती आग की लपटें। संवाद
विज्ञापन
कोंच। कस्बे में सोमवार देर शाम सड़क किनारे रखी एक इस्त्री की गुमटी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर गुमटी में रखे ग्राहकों के करीब 40 जोड़ी कपड़े सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया।
Trending Videos


कस्बे के सागर पुलिस चौकी के सामने स्थित बादशाह की गुमटी में वह कपड़ों की इस्त्री का काम करता है। सोमवार शाम वह गुमटी बंद कर घर चला गया था। देर रात अचानक गुमटी के छप्पर से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पुलिस और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन गुमटी के अंदर रखे कपड़ों के कारण आग तेजी से भड़कती गई। आसपास की दुकानों तक आग फैलने का खतरा बढ़ने पर लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए जलती गुमटी को पीछे मलंगा नाले में धकेल दिया, जिससे आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पर दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। आग लगने से गुमटी में रखा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पास में लगे बिजली ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के कारण गुमटी के छप्पर में आग लगी। हालांकि जेई अमन पांडे ने बताया कि ट्रांसफार्मर या बिजली केबल से चिंगारी निकलने की बात सही नहीं है और आग अन्य कारणों से लगी है।गनीमत रही कि आग आसपास की दुकानों या मकानों तक नहीं पहुंची, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed